Visitors have accessed this post 1117 times.

सिकंदराराऊ
कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से लोग बेहद परेशान है। बिजली न आने से किसानों की फसलें सूख रही है । वहीं आम की फसल भी बर्बाद हो रही है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। अधिवक्ता देवेंद्र दीक्षित शूल ने बिजली की समस्या का समाधान करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी , सांसद और विधायक को पत्र भेजा है।
श्री शूल ने पत्र में कहा है कि इस समय सिकंदराराऊ तहसील में विद्युत विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिससे लोगो का जीना मुहाल हो गया है। भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। नगला जलाल विद्युत केंद्र से बढ़ानूँ आदि गांवों को जाने वाली लाइन पर विभाग द्वारा मात्र 2 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। जिससे मक्का की फसलें सूख रही हैं । वही पानी न मिलने से आम की फसल भी चौपट हो रही है । रजवाहों में पानी पर्याप्त छोड़ा जाए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें नष्ट न हों व पशुओं को पानी पीने को उपलब्ध हो सके।

vinay