Visitors have accessed this post 591 times.

एटा : राष्ट्रीय विप्र एकता मंच द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अरुणा नगर स्थित परशुराम मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भगवान परशुराम जी का अभिषेक, पूजन व हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित विप्रजनों ने भगवान परशुराम जी का अभिषेक व पूजन कर माल्यार्पण किया और भगवान परशुराम के बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम एक अवतारी महापुरुष थे, जिन्होंने भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में इस धरती पर जन्म लिया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज की भलाई के लिए कार्य किए इसीलिए वह आज भी चिरंजीवी हैं। समाज में धारणा है कि भगवान परशुराम ने क्षत्रियों का 21 बार संहार किया। लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने क्षत्रियों का नहीं बल्कि उस समय समाज में पनपे अत्याचारियों का ही संहार किया था। इसलिए ही वह भगवान कहलाए।
कार्यक्रम के दौरान समस्त ब्राह्मण बंधुओं ने हवन में मन्त्रोच्चारण के साथ आहुतियां दीं और भगवान परशुराम के समक्ष नमन किया। इसके साथ ही सभी को प्रसाद वितरण किया गया |
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव तरूण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, देवेंद्र मिश्रा, मंगलम मिश्रा, राजेश त्रिवेदी, योगेश त्रिवेदी ,संजीव तिवारी ,अवधेश मिश्रा, आदर्श मिश्रा डैनी, प्रमोद पचौरी बाबा, पंकज उपाध्याय एडवोकेट , विकास शर्मा, वंश चतुर्वेदी, बिट्टू पचौरी सभासद, अनिल उपाध्याय , सचिन उपाध्याय, राहुल तिवारी , शंभू शरण मिश्रा, परशुराम सेना के अध्यक्ष आशीष तिवारी, अरुण उपाध्याय एडवोकेट, सुनील पचौरी , शिवम शर्मा, ऋषि दीक्षित , अर्पित उपाध्याय , विवेक भारद्वाज आदि विप्र बंधु मौजूद रहे वहीं भाजपा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की ।

vinay