Visitors have accessed this post 1021 times.

Hathras: प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा ब्लॉक हसायन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । पिछले कुछ समय से शिक्षकों के पास आज के कार्यकारिणी विस्तार की सूचना पर दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय समय के पश्चात उपस्थित हुए । कार्यक्रम अधिवेशन का संचालन जिला मंत्री तरुण शर्मा द्वारा किया गया और उन्होंने संगठन के विस्तार एवं कार्यकारिणी विस्तार के बारे में बताया। इस दौरान दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी । एवं संगठित होकर ईमानदारी से भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्य करने का संकल्प लिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष श्री दुष्यंत कुमार सिंह राजपूत ने बताया कि शिक्षकों की प्रत्येक समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।