Visitors have accessed this post 1130 times.
आपको बता दें हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बहन रात को सो रही थी। जब वह रात को जगा तो किशोरी गायब थी। उसने आसपास बहुत ढूंढा लेकिन उसकी बहन का कहीं पता नहीं लगा सुबह गांव के ही एक परिचित व्यक्ति का फोन आया कि तेरी बहन मेरी छत पर हाथ पैर बंधी हुई पड़ी है वह तत्काल वहां पहुँचा और अपनी बहन को खोला तो उसने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक उसे मुंह बंद कर उठा लाया था। और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया । यह जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई और वह तत्काल ही किशोरी को हसायन थाने लेकर आए उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, मौके पर पहुचे श्याम सिंह कोतवाली प्रभारी हसायन वहीं पुलिस मामले की अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
![]()









