Visitors have accessed this post 1095 times.

सिकंदराराऊ : मंगलवार को ग्राम प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार नागर ने गांव भटीकरा में मिनी सचिवालय का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर सचिवालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया।

उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय खुलने से गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी। पंचायत स्तर पर ही उनकी समस्याओं का निराकरण हो सकेगा।
इस अवसर पर राजेश कुमार नागर, शशिकांत शर्मा, सुरेश चंद मास्टर जी, राजू पुंडीर , अर्जुन सिंह पुंडीर, विजय नागर , महेश चंद्र , दिवाकर सिंह, भगवान सिंह प्रजापति आदि मौजूद थे।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी