Visitors have accessed this post 755 times.

सिकंदराराऊ : महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में को डॉ अजब सिंह, प्रोग्राम ऑफिसर- राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देशन में सड़क सुरक्षा पर सामान्य ज्ञान, क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। जिसमें छात्र छात्राओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सड़क सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता में कु गुंजन बीकॉम प्रथम वर्ष ने प्रथम, ललित कुमार बीकॉम प्रथम वर्ष और आरती सेंगर बीकॉम प्रथम वर्ष ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा फरमान व कु पूनम बघेल बीए प्रथम वर्ष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डा शैतानी सुमन एवं प्रोग्राम ऑफिसर- राष्ट्रीय सेवा योजना ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें उपस्थिति थे।

vinay