Visitors have accessed this post 684 times.
बदायूं में साइकिल से खेत पर जा रहे किसान को नगला तरऊ मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी किसान की मौत हुई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार को बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के नगला तरऊ मोड पर अज्ञात वाहन ने किसान रामप्रसाद पुत्र राम चंद्र निवासी नगला तरऊ को टक्कर मार दी। किसान रामप्रसाद अपने खेत पर साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जहां उपचार के दौरान राम प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया है।
INPUT – AJAY PHATAK









