Visitors have accessed this post 1111 times.
हाथरस जक्शन : जिला पंचायत सदस्य गुंजन पांडे ने जलालपुर में डावर सड़क निर्माण कार्य का पूजन कर शिलान्यास किया तथा गांव जलालपुर से गांव बाघऊ तक का सम्पर्क मार्ग अभीतक कच्चा पड़ा हुआ था जिसके चलते पढ़ने वाले बच्चों एवं किसानों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था तथा जिला पंचायत सदस्य गुंजन पांडे ने अपनी जिला पंचायत निधि से निमार्ण कार्य का शुभारंभ करवाया है।सड़क के बनने से ग्रामीणों में बहुत खुशी है इस सड़क के लिए ग्रामीणों द्वारा काफी बार प्रयास किये थे इस मौके पर शेलू पहलवान, धीरज पांडे,समाज सेवी कल्पेश शर्मा,दुर्गेश उपाध्याय,कालू बघेल,कुलदीप उपाध्याय, देवेंद्र दीक्षित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
INPUT- DHARMENDRA KUMAR









