Visitors have accessed this post 1432 times.
सासनी : नगर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । रैली नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी से होकर मेन मार्केट गांधी चौक से रामलीला ग्राउंड तक जाकर समाप्त हुईं। रोटरी क्लब अध्यक्ष निर्देश चंद्र वार्ष्णेय द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की जागरूकता रैली का उद्देश्य लोगों में इस बात को पहुंचाना है कि वह तंबाकू सिगरेट बीड़ी गुटखा आदि का सेवन ना करें इससे कैंसर जनित बीमारियां शरीर में घर कर जाती हैं और शरीर को खराब कर देती हैं इसलिए इनका सेवन ना करके अपने स्वास्थ्य की रक्षा करनी चाहिए । इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन रो. लालता प्रसाद माहोर, रो.डॉ. साकेत गुप्ता रो. विमल वार्ष्णेय रो.विकास सिंह, रो.राजकुमार अग्रवाल, रो. दिलीप अग्रवाल, रो.उत्तम वार्ष्णेय, रो.विकास अग्रवाल, रो.विपुल लोहारिया, रो.राजू वार्ष्णेय, रो.सुरेंद्र वार्ष्णेय, रो.अंबुज जैन, रो.अंजय जैन रो. सुशील गुप्ता, रो.अंकित वार्ष्णेय, रो.पवन वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा ।
INPUT- DEV PRAKASH









