Visitors have accessed this post 416 times.

सिकंदराराऊ : राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के तत्वाधान में समाजसेवी मनोज उपाध्याय के आवास पर महान कूटनीतिज्ञ और अर्थ नीति के ज्ञाता दार्शनिक विचारक एक महान राष्ट्र के निर्माता आचार्य चाणक्य का जन्मदिन विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ककिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ उद्योगपति किशोर कुमार शर्मा ने दी एवं संचालन युवा समाजसेवी रवि उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज उपाध्याय एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजयवर्ती पाठक एवं अरुण दीक्षित एडवोकेट ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम और आचार्य चाणक्य के चित्रों के सामने दीप प्रज्वलन करके किया गया एवं उपस्थित लोगों द्वारा भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के विशिष्ट लोग एवं संगठन के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र ब्राह्मण गौरव एवं भगवान परशुराम के सम्मानित किया गया।
विश्व ब्राह्मण दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में आचार्य चाणक्य के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं। हमें उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए एक भव्य समाज की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए । आज का यह दिन हमें अपने गौरव को याद करने एक गरिमामय समाज की स्थापना करने एवं एक अखंड राष्ट्र के निर्माण में अपने भूमिका को याद करते का दिन है।
उन्होंने कहा कि संगठन पिछले कई सालों से आज के दिन को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में पूरे देश में मनाता है। जिसके तहत पूरे देश में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि आप सभी एक चरित्रवान संस्कारवान एवं आदर्श समाज की संकल्पना को पूरा करने का संकल्प लें।
इस अवसर पर विनय चतुर्वेदी, अशोक उपाध्याय, शरद शर्मा , प्रशांत शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, उत्कर्ष पाठक, शिवहरि शर्मा ,सुमित पचौरी, शुभम उपाध्याय ,अनंत चतुर्वेदी, अभिषेक उपाध्याय, किशन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

vinay