Visitors have accessed this post 356 times.

हाथरस: ब्राह्मण समाज के लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस कार्यक्रम का आयोजन घंटाघर स्थित नोहरा ब्रज वाला कुआं पर हुआ। जिसमें युवा समाजसेवी बुजुर्ग आदि विप्र बंधुओं सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षकों ने भगवान परशुराम जी की मूर्ति पर माला पहनाकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रभारी राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंडित अजय गौड एडवोकेट व कार्यक्रम संयोजक मोहित सारस्वत ने ब्राह्मण समाज से अपील करते हुए कहा कि 1 जून को ब्राह्मण गौरव दिवस अवश्य मनाए। बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ें तथा वेद पुराण, उपनिषद, रामायण, गौरक्षा, गायत्री, गीता के साथ जोड़ने का कार्य करें। सभी ब्राह्मण अपने-अपने घरों में हवन पूजन इत्यादि अवश्य करें। ब्राह्मण दिवस पर हम सभी उन ब्राह्मणों और महान पुरुषों को अवश्य याद करें जिन्होंने देश के लिए और अपने समाज के लिए सब कुछ निछावर कर दिया उन सब से प्रेरणा लेनी चाहिए। कवि मामा हाथरसी, कभी प्रभु दयाल दीक्षित, पंडित शंभूनाथ पुरोहित ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि अनिल बोहरे तथा संचालन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उपेंद्र झा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के सुपुत्र चिराग जी उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि क्राइम एसओजी प्रभारी मणि कांत शर्मा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामेश्वर, सुमित उपाध्याय, प्रतीक शर्मा, अश्वनी मिश्रा, पंडित प्रशांत शर्मा, पवन शर्मा, विजय मिश्रा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, कुलदीप शर्मा, पंडित जेपी शर्मा, नवीन शर्मा, बंटी गौतम, उदित शर्मा, सुनील उपाध्याय, चंद्र मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

INPUT- BUERO REPORT