Visitors have accessed this post 722 times.

सिकंदराराऊ : नगर के जीटी रोड स्थित हुमैरा गेस्ट हाउस में बसपा की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में इलाहाबाद बैंक के पूर्व प्रबंधक व अलीगढ़ मंडल जॉन इंचार्ज विजेंद्र सिंह विक्रम, तथा विशिष्ट अतिथि अलीगढ़ मंडल जॉन इंचार्ज सुरेश चंद्र गौतम एडवोकेट , हुकम सिंह नेताजी एवं जिला अध्यक्ष केसी निराला मौजूद रहे।
बैठक में निकाय चुनाव व संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं को पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए दिशा निर्देश दिए गए, जिससे पार्टी का जनाधार बढ़ सके।
वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए मिलजुलकर कार्य करें। किसी भी पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता ही होते हैं। बसपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है।
मंडल जॉन इंचार्ज विजेंद्र सिंह विक्रम ने कहा कि पार्टी सबका सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर कार्य करती है।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य राज कपूर, सदस्य वीरेंद्र सिंह,
वरिष्ठ बसपा नेता मनोज पंडित, अर्जुन गौतम, एवरन सिंह , रतनलाल बाल्मीकि, हेमंत सिंह, मुरारी लाल बघेल, राकेश सोनी, नदीम खान, ठाकुर दलवीर सिंह, राशिद भाई , राजा पंडित , अमर जाटव , संजय गिहारा , माही पंडित, अंकित सक्सेना , अनिल कुमार गौतम, सुरेश चंद, मानसी खन्ना आदि लोग मौजूद थे।

vinay