Visitors have accessed this post 1032 times.

सिकंदराराऊ : पुरदिलनगर रोड पर मोटरसाइकिल फिसल जाने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई।
बुधवार को पुरदिलनगर की ओर से आ रहे देवेंद्र पुत्र राजेंद्र उम्र 56 साल निवासी पोरा थाना क्षेत्र सिकंदराराऊ पुर्दिल नगर से सिकंदरा राऊ की ओर आ रहे थे।अचानक पुरदिल नगर रोड पर नहर के पास मोटरसाइकिल फिसल जाने से वह गिर पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई । यह मंजर देख लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल घटना की जानकारी दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और सीएचसी पर पहुंचाया गया और वहां से पंचनामा भर हाथरस मोर्चरी भेज दिया।

vinay