Visitors have accessed this post 659 times.
सिकंदराराऊ : भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा तहसील परिसर में राकेश शेखावत की अध्यक्षता व चौधरी हरेंद्र सिंह के संचालन में सम्पन्न हुई।
शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने कहा कि भाईचारा सेवा समिति के प्रांतीय संरक्षक रामशरण सिंह उर्फ लहटू ताऊ पूर्व विधायक सादाबाद की आकस्मिक निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है । इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया तथा भाईचारा सेवा समिति ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की कि
ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।
शोक सभा में नरेन्द्र सिंह जादौन, बनी सिंह बघेल एडवोकेट, राकेश शेखावत, चौधरी रितुराज सिंह, संतोष जादौन, मूलचंद बघेल, राजेश यादव प्रबन्धक, जयप्रकाश यादव, संजय कुमार, संदीप कुमार, देवा बघेल, देव कुशवाह, हरेंद्र चौधरी, वीरपाल सिंह, जाकिर भारती, हसरुददीन शाह, डॉ.इरफान खान आदि मौजूद थे।
![]()









