Visitors have accessed this post 1518 times.
सिकंदराराऊ : शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हाथरस पुलिस ने पैदल गस्त किया एवं आमजनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का कराया एहसास कराया।
रविवार शाम को नगर एवं क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैद्य के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग की गयी। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारी बंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।
![]()









