Visitors have accessed this post 1024 times.
सिकंदराराऊ : नगर में स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़वाले स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि वृक्ष धरती का गहना होते हैं सभी को अपने जीवन में वृक्षारोपण करना चाहिये। वृक्ष जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संतुलन में सहायक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम एक दिन का न होकर प्रतिदिन लगातार व नियमित हो और इसको इसी रूप मे मनाने के लिए जन सहभगिता आवश्यक है। वही शिक्षक शरद शर्मा ने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधे प्राणवायु का कार्य करते हैं। सभी लोगों को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए सभी लोगों ने देखा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की वजह से लोगों को कितनी परेशानी उठानी पड़ी थी। जिसके लिए पौधों का होना अनिवार्य है जिनसे हम लोगों को ऑक्सीजन मिलती है पौधे एक रूप से जीवन दायक होते हैं। इस अवसर पर किशन उपाध्याय, विशाल पचौरी, उत्कर्षवर्ती पाठक, श्री कृष्ण दीक्षित, लकी शर्मा, वंदना वार्ष्णेय, अनम मलिक, अनुपम तोमर,निशा खान, निशा नाज, प्रगति गुप्ता, निशा शर्मा, प्रांजल चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।
इनपुट : विनय चतुर्वेदी









