Visitors have accessed this post 972 times.
आपको बता दें पूरे देश में मुस्लिम समाज के द्वारा आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है ईदगाहो में सुबह नमाज पढ़ने के साथ ही लोगों का एक दूसरे से गले मिल बधाइयां देने का दौर जारी है। इसी क्रम में हसायन में प्रशासन के द्वारा पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अपनी निगरानी में ईद की नमाज अदा करवाई गई, जहां हजारों लोगों के द्वारा देश में अमन-चैन की दुआ मांगते हुए नमाज पढ़ी गई है, नमाज होते ही सभी जगह समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी है प्रशासन के द्वारा नमाजी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए। नमाज पढ़ कर आने वालों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े सभी मस्जिदों पर पर्याप्त मात्रा में अधिकारियों के साथ फोर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। जिनके द्वारा शांतिपूर्ण माहौल में नमाज को अदा करवाया गया है।
![]()









