Visitors have accessed this post 1272 times.

सिकंदराराऊ : चौकी प्रभारी पुरदिलनगर सोनू राजौरा ने जलेसर रोड स्थित नहर पुल पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 80 वाहन चेक किए गए तथा 12 वाहनों का चालान करते हुए 40,000 का जुर्माना लगाया गया। चौकी प्रभारी द्वारा की गई चेकिंग से सिकंदराराऊ जलेसर मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। चालक रास्ता बदलकर वाहन ले जाते हुए देखे गए।

vinay