Visitors have accessed this post 313 times.

सिकंदराराऊ : ग्राम पंचायत पोरा के लोगों ने ग्राम प्रधान देवेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में विद्युत कटौती को लेकर शुक्रवार को पोरा बिजली घर पर विरोध प्रदर्शन किया तथा विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग की। विद्युत अधिकारियों ने आपूर्ति सुचारू करने के लिए 24 घंटे का समय मांगा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले काफी समय से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है ।लगातार विद्युत कटौती की जा रही है। जिससे किसान फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और अन्य लघु उद्योग धंधे भी ठप पड़े हुए हैं। सभी लोग विद्युत कटौती से परेशान हैं। जिसे लेकर लोगों में गुस्सा है। इसी आक्रोश के चलते शुक्रवार को बिजली घर पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में देवेन्द्र कुमार कुशवाहा प्रधान, आमोद शर्मा, दीपक चौहान, अंकुर, अरुण राजू, कपिल राजौरिया, युवराज सिंह आदि लोग थे।

यह भी देखें :-