Visitors have accessed this post 338 times.

अवागढ़ : हिन्दू एकता संगठन द्वारा लगातार यूपी चुनाव 2022 से पहले से कस्बा अवागढ़ जनपद एटा के मुख्य बाजार मार्ग की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों से बात एवम शिकायत की जा रही थी कि पिछले कई वर्षो से इस मुख्य मार्ग के ज़्यादातर हिस्से में मरम्मत तक नही हुई हे। मुख्य बाजार की सड़क काफ़ी समय से बदहाली की स्थिति में चल रही थी। जिसके कारण व्यापारियों और आम जनमानस को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हिन्दू एकता समूह ने जन भावना को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया था। और इस समस्या के निस्तारण की विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए एवम हिन्दू एकता संगठन की विचारधारा को समझा और लोक निर्माण विभाग द्वारा आज दिनांक 22/07/2022 को मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है। हिन्दू एकता संगठन का यह सफल प्रयास और सराहनीय कार्य है। हिन्दू एकता समूह का एक ही नारा है।
गौशाला नही उपाय – हर परिवार एक गाय।

 

यह भी देखें :-