Visitors have accessed this post 1166 times.

सासनी : हाल ही में सादाबाद के निकट अनियंत्रित ट्रक द्वारा सड़क हादसे में मारे गए कावड़ियों की आत्मा की शांति हेतु हाथरस के सासनी स्थित नरोत्तम फार्म हाउस नगला शारदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा सेवा भारती के तत्वाधान में शाखा के नगर प्रमुख निर्देश चंद वार्ष्णेय की अध्यक्षता में मृतक आत्माओं की शांति हेतु मौन रखकर शोक प्रकट किया गया साथ ही ईश्वर से यह कामना की गई कि शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करें इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

इनपुट : देव प्रकाश देव