Visitors have accessed this post 1201 times.
हाथरस जक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर के मुख्य निकासी मार्ग पे पिछले छः महीने से जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए व बुजुर्गों को निकलने के लिए एवं भोले के भक्तों को मंदिर जाने के लिए मजबूरन इसी गंदे पानी में होकर निकलना निकलना पड़ रहा हैं। लेकिन ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह से इस समस्या के लिए छः महीने पूर्व शिकायत की गई थीं लेकिन अभीतक इस जल भराव का कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।ग्रामीणों का कहना हैं कि ग्राम प्रधान गांव की राजनीति के चलते जानपूछ कर इस जलभराव पे कोई कार्यवाही नहीं करवा रहा हैं जिससे इस मे आएं दिन बच्चे एवं बुजुर्ग गिरते रहते हैं। इस मौके पर कल्पेश शर्मा,डॉक्टर प्रेमपाल बघेल,दीपू,प्रशांत,प्रमोद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

![]()








