breaking 1

Visitors have accessed this post 979 times.

सिकंदराराऊ : सोमवार को उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा द्वारा बीएएमएस एवं बीयूएमएस चिकित्सकों के क्लीनिक एवं नर्सिंग होम पर की गई छापेमारी के विरोध में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए थे। जिसके परिणामस्वरूप मरीजों को इलाज न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ नसीम अहमद डॉ ललित प्रताप बघेल एवं डॉ अरविंद सारस्वत के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा से अपनी चिकित्सा पद्धति और मरीजों को लिखी जाने वाली एलोपैथिक दवाइयों के बारे में बारे में विस्तार से चर्चा की। उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा से सहयोग का आश्वासन मिलने के बाद और और मरीजों की परेशानियों को देखते हुए सभी बीएएमएस और बीयूएमएस चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस लेने का फैसला लिया है।
इस मौके पर डॉ सी पी वर्मा, डॉ ललित प्रताप बघेल, डॉ पवन कुमार कचौरा, डॉ विजय प्रकाश गुप्ता, डॉ अजीम खान पुर्दिलनगर, डॉ अंशुल सोनी, डॉ अरविंद सारस्वत, डॉ राकेश कुमार, डॉ नसीम अहमद, डॉक्टर जाहिद हुसैन, आसिम अंसारी,
डॉ सीपी शर्मा, डॉ मुकेश कुमार, डॉ यतेंद्र कुमार, डॉ राकेश सिंह, डॉ के के सिंह, डॉ रामवीर सिंह, डॉ तेजवीर सिंह, डॉ अरविंद पाराशर, डॉ राम प्रकाश गुप्ता आदि थे।

vinay