Visitors have accessed this post 1324 times.
सिकंदराराऊ : सोमवार को नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी फिरोज अख्तर की प्रतिभाशाली पुत्री फरीन फिरोज अख्तर को पीएचडी की उपाधि मिलने पर राजमल पब्लिक स्कूल के मैनेजर राजकुमार सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि फरीन अख्तर कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक राजकमल पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ में शिक्षा ग्रहण करने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एमए तथा पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है । उन्होंने नगर का नाम रोशन किया है।
फिरोज अख्तर ने कहा कि मेरी बेटी की तरह इस स्कूल की सभी बेटियां उच्च शिक्षा ग्रहण करें और अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करें ।
अंत में फरीन फिरोज ने कहा कि पीएचडी की पढ़ाई पूरी होने में मेरे दादा स्वर्गीय शौकत अली और मेरी मां श्रीमती शगुफ्ता फिरोज का भी विशेष योगदान रहा है।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभात मोहन भारद्वाज , सर्वेश द्विवेदी, कीर्ति मिश्रा, सौरभ माहेश्वरी, अखलाक भारती, शबाब चौधरी आदि मौजूद रहे ।
इनपुट : विनय चतुर्वेदी









