Visitors have accessed this post 1048 times.

सिकंदराराऊ : मोहल्ला नोरंगबाद पूर्वी में सुल्ली बाल्मीकि की पुण्यतिथि पर बाल्मीकि बस्ती में बच्चों की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महेंद्र सिंह ने की एवं संचालन मिट्ठन लाल ने किया। कबड्डी रेफरी जगदीश कामली रहे।
मुख्य अतिथि बार्ड नम्बर 1 की सभासद दीपमाला ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में धोनी , तन्नी , पीयूष, आलोक , आदित्य, नितिन, निहाल, साहिल , अभिषेक, गौरव, सौरभ आदि खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे बुलट राजा की टीम ने जीत दर्ज की।
इस अवसर पर गौरब बाल्मीकि, बारेलाल, ऋषिपाल , बबलू, अनिल कोकिया, सुमित, रोहित , राजेश, सभासद पति रिंकू आदि लोग थे।

vinay

यह भी देखें :-