Visitors have accessed this post 812 times.

सिकंदराराऊ : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा का नगर पालिका परिषद पर किसानों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों की लड़ाई पूरी दमदारी के साथ लड़ती रहेगी। किसान उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज को बुलंदी के साथ उठाया जाएगा । किसी भी किसान का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन प्रशासन किसानों को कमजोर समझने की भूल न करें। किसान अपने अधिकार की लड़ाई लड़ना बखूबी जानते हैं। किसान पहले भी संगठित थे और आज भी संगठित हैं । किसानों में कोई बिखराव नहीं है ।जो भी सरकार किसानों का उत्पीड़न करने की कोशिश करेगी। उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा । सरकार को किसान हित में सोचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा ।
इस अवसर पर आगरा मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष नवाब सिंह , जिला अध्यक्ष सत्यदेव पाठक, जिला महासचिव साजिद अली, राकेश यादव, उम्मेद अली, पम्मी, जाहिद अली, राजेश कुमार, कृष्णा कटारा आदि अनेक किसान मौजूद रहे।

vinay