Visitors have accessed this post 958 times.
सिकंदराराऊ : टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में क्षेत्र में स्थापना दिवस पर प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके ध्वजारोहण किया गया ।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुमारी रितु यादव के भाषण ने सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया। देशभक्ति गीतों एवं कव्वाली आदि कार्यक्रमों के साथ शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रस्तुति सराहनीय रही। नन्हीं छात्रा लवण्या शर्मा के नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने नाटक ,नृत्य, देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से अतिथि गणों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन बृजेश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर संध्या जादों, ममता सिंह, श्वेता सोनी, सुषमा यादव, संजूवाला , अश्वनी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।










