Visitors have accessed this post 824 times.

सिकन्दराराऊ : स्थानीय रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ हाथरस के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर किया ।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत एवं मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबन्धक देवेश सिसोदिया, प्रधानाचार्य उदय वीर सिंह यादव, राज प्रताप सिंह , श्रीमती मीरा माहेष्वरी , रघुवीर सिंह, संजीव चौहान, अजय चौहान , सुभाष सिंह, अंजली चौहान, नेहा कुमारी, निधि शर्मा, कमलेश पुंढीर, प्रीति यादव, रोहिणी विमल आदि लोग मौजूद थे।

vinay