Visitors have accessed this post 778 times.

सासनी में सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सासनी द्वारा व्यापारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आवाहन पर पूरे भारतवर्ष में यह दिवस मनाया गया, नगर पंचायत सासनी में व्यापार को अपना जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित कर व्यापारी दिवस मनाया गया जानकारी अध्यक्ष विपुल लुहाड़िया एवम सचिव डॉ विकास सिंह द्वारा दी गई। विपुल ने जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वीकृति भी दी है कि जल्द से जल्द ही व्यापारी दिवस की घोषणा की जाएगी ऐसा मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ में की गई व्यापारिक सभा मे जानकारी देते हुए कहा। डॉ अमित भार्गव, निशान्त वार्ष्णेय, प्रभात वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, विकास अग्रवाल, आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

INPUT – Dev Prakash Dev