Visitors have accessed this post 914 times.
सिकंदराराऊ : भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा अगसौली चौराहा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी की अध्यक्षता व राकेश कुमार के संचालन में सम्पन्न हुई । पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी जी की धर्मपत्नी श्रीमती शशि रानी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। भाईचारा सेवा समिति ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की
ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।
शोक सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, संदीप कुमार, जयप्रकाश यादव, सुरेश चन्द्र, संजीव कुमार, वीरपाल सिंह, सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव, पवन कुमार गुप्ता, देवेन्द्र बघेल, देवा बघेल, हसरुददीन शाह, जाकिर भारती, राकेश शेखावत आदि मौजूद रहे।










