Visitors have accessed this post 1113 times.
सिकन्दराराऊ : कोबिड 19 वैक्सीन की बूस्टर डोज ही कारगर साबित होगी। ऐसे में जिन लोगों ने छह माह पहले वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है, उन्हें अब वैक्सीन की तीसरी बूस्टर डोज लेना जरूरी हो गया है। प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर बूस्टर डोज का मुफ्त टीका लगवाने के इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में 18 से 59 साल के आयु वर्ग के लोगों को इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करना चाहिए।
यह आह्वान क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने किया। वह गुरुवार को स्थानीय सीएचसी पर कोविड वैक्सीन स्टॉल का शुभारंभ कर रहे थे।
इस मौके पर एमओआईसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में वैक्सीन की खुराक बहुत ही कारगर साबित हुई है। वैक्सीन के सकारात्मक असर के कारण ही संक्रमण की तीसरी लहर में बहुत ही कम लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वैक्सीन की दूसरी खुराक का असर छह माह बाद कम होने लगता है। ऐसे में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बूस्टर डोज का लेना जरूरी हो जाता है।
इस मौके पर पंकज गुप्ता, सुनील गुप्ता, नीरज वैश्य, कमलेश शर्मा, रिंकू शर्मा, अजय जादौन, ब्रजमोहन गुप्ता, मुकुल गुप्ता, सोमेश यादव आदि थे।
यह भी देखें :-









