Visitors have accessed this post 1104 times.

बरेली : विगत एक पखवाडे और एक हफ्ते से पूरे उत्तर भारत एवं पहाडो पर जबरदस्त बारिश का कोहराम है।कई जिलो मे बाढ कई तबाही है और शहरो के घरो मे पानी घुस गया है। गांव के गांव पानी की भेंट हुए जा रहे हैं। फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं और मवेशियो का जीवन संकट मे है।मौसम विभाग ने 50 जिलों मे बारिश का हाई एलर्ट जारी कर रखा है।लोगो के काम धंधे चौपट हैं और खाने के लाले पड रहे हैं ।
सच ये है कि यह एक प्राकृतिक आपदा ही हो रही है।
ऐसी स्थिति मे साई मंदिर श्याम गंज मे आज सांग्बेद संस्कृत महाबिधालय के आचार्य महेश चन्द शर्मा जी ने मुख्य यजमान पंडित सुशील कुमार पाठक के साथ भगवान इन्द्र के इस कोप को रोकने के लिए और उन्हे मानव के हित मे लाने के लिए कल दिनांक 11.10.2022 को प्रातः 8 बजे से एक यज्ञ किया गया ।इस अवसर पर पंडित आयुश मिश्रा राजकुमार श्रीमाली एवं भगबान दास प्रजापति ने यज्ञ मे आहूति देकर भगबान इन्द्र से प्रार्थना की
यज्ञ मे आहुति डालते हुए भगवत एवं साई गुरु सत्ता को प्रसन्न करने का यत्न किया जिससे लोग इस बारिश की आपदा से मुक्ति पा सकें।

fazal

यह भी देखें :-