Visitors have accessed this post 1006 times.

हाथरस : हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित आशीर्वाद धाम कॉलोनी में काशीराम के 16 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। कॉलोनी के अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक कुमार ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर काशीराम जी ने 9 अक्टूबर 2006 को निर्वाण प्राप्त किया था उन्ही के 16 वें परिनिर्वाण पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं शुद्ध बनाने के लिए पूरी कॉलोनी वासियों ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में काशीराम के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्रद्धेय अशोक कुमार (अध्यक्ष),श्रद्धेय सुरेंद्र कुमार, श्रद्धेय चंद्रपाल सिंह, श्रद्धेय योगेंद्र कुमार, श्रद्धेय योगेश केशरी, श्रद्धेय सी एल गौतम, श्रद्धेय भानुप्रताप सिंह, श्रद्धेय गजेंद्र कुमार, श्रद्धेय संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी देखें :-