Visitors have accessed this post 966 times.

पुरदिल नगर : कस्बे के गढ़ मौहल्ले में धर्म प्रेमियों द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शैलेन्द्र शास्त्री वृंदावन के श्री मुख से भागवत कथा का प्रवचन हो रहा है। कथा के तीसरे दिन राम जन्म की कथा हुई एवं भक्तों द्वारा राम जन्म में जमकर आनन्द उठाया।
शास्त्री ने कहा कि जब तक गुरु की कृपा नहीं मिलती तब तक भगवत मिलन नहीं होता है।
सुरेश चन्द्र आर्य द्वारा शास्त्री जी का फूल माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नाहर सिंह सेंगर, संजीव शर्मा, सचिन दीक्षित, शशी शर्मा, लोकेन्द्र कुशवाह , भगवती कुशवाह, हरीश गोयल आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे |

vinay

यह भी देखें :-