Visitors have accessed this post 1051 times.

सिकंदराराऊ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट फ़ॉर सेवा के बैनर तले प्रदेश भर में रक्तगट परीक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में सिकंदराराऊ नगर के सी पी एस गर्ल्स इंटर कॉलेज में रक्तगट अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक कृष्ण कुमार राघव ने किया । जिसमें कॉलेज की 50 छात्रा बहिनों ने रक्तगट परीक्षण अभियान में हिस्सा लिया । विद्यार्थी परिषद छात्र हित के साथ साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेती है अभियान में परिषद के द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक जगहों पर नि:शुल्क रक्त गट जांच का शिविर लगाया जाएगा । वहीं इस जांच शिविर में जो लोग स्वेच्छा से रक्तदान करने की सहमति देते हैं उनका गूगल फॉर्म के माध्यम से एक ऑनलाइन डोनर लिस्ट भी बनाया जाएगा। यह अभियान पूरे जिले भर में एक साथ चलाकर रक्त वीरों की सूची तैयार करना रक्तदान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
अभियान में उपस्थित कॉलेज प्रधानाचार्या शालिनी गर्ग , देव वार्ष्णेय , पीयूष शर्मा , सौरभ वार्ष्णेय , अखिल वार्ष्णेय , माधुरी शर्मा , मोनिका सक्सेना , रहमत सिद्दीकी , माधव वार्ष्णेय , पूनम पाठक आदि उपस्थित रहे।

vinay

यह भी देखें :-