Visitors have accessed this post 204 times.

सिकंदराराऊ : बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में कासगंज रोड़ स्थिति ममता गेस्ट हाउस में ग्राम प्रधान, एस.एम. सी. अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक संगोष्ठी उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार उप प्राचार्य डायट हाथरस ने माँ सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तथा माल्यार्पण कर किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी वेदसिंह चौहान व खण्ड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार ने कहा कि शिक्षकों की लगन एवम मेहनत के चलते ब्लॉक ने पूरे प्रदेश में डीबीटी के अंतर्गत पन्द्रहवां स्थान प्राप्त कर ब्लॉक ही नहीं अपितु जनपद का नाम भी रोशन किया है। कार्यशाला में कायकल्प के अंतर्गत ब्लॉक के चयनित 11 परिषदीय विद्यालयों जिन्होंने 19 पैरामीटर पूर्ण कर लिए हैं वहाँ के ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापक एवं एस. एम सी. अध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से अनंत मोहन शर्मा डीसी, अशोक चौधरी डी. सी., जितेन्द्र कुमार डायट मेंटर, राजपाल सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा, चंद्र मोहन राणा एस.आर. जी., विजयवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष , कृष्ण कान्त कौशिक ब्लॉक मंत्री थे।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से मनोज कुमार चौहान, अनिल कुमार, राजेन्द्र सिंह,विपिन कुमार, मुनेश शर्मा,विनोद कुमार,धर्मेन्द्र कुमार त्यागी, संदीप तिवारी, महेश कुमार, कपिल, सतीश आमिर, अभिषेक, मुकेश , ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव, आलोक पुंढीर, रूम सिंह,शिव सिंह, भगवती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन प्रवीन सोमानी ने किया।

vinay