Visitors have accessed this post 674 times.

हाथरस : मिशन मोदी अगेन पी.एम. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका जी एवं राष्ट्रीय मंत्री राकेश गुप्ता साईं जी का आगमन गौशाला रोड स्थित सांसद जनसंवाद कार्यालय पर हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत माता के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश सिंह गुड्डू जी ने पुष्प माला,पटका, छवि चित्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने संबोधन में बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जोर शोर से लग जाएं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाना है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश सिंह गुड्डू ने कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को छवि चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मोदी अगेन पी.एम. संगठन महिला जिला अध्यक्ष अलीगढ़ डॉ. इंदिरा गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रशांत शर्मा, बुद्धसेन आर्य, जिलाध्यक्ष फेम राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री फेम सुरेश अग्रवाल बर्तन वाले, अनिल कूलवाल, भूपेन्द्र कौशिक,प्रमोद दहलवी, डॉ. ऊषा पाठक, प्रीति वशिष्ट, चांदनी शर्मा, प्रेमलता शर्मा, यशवाला, सुनीता अग्रवाल, ज्योति, हेमलता, सरिता माहेश्वरी, त्रिलोकी शर्मा, गणेशी लाल शर्मा,अलका रानी सिंह, आदि उपस्थित रहे।

INPUT- BUERO REPORT

यह भी देखें :-