Visitors have accessed this post 870 times.

विश्व हिंदू परिषद, सासनी के प्रखंड अध्यक्ष डॉ अमित भार्गव के निर्देशन में हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा, इसके तहत ₹20 की रसीद से 15 वर्ष से अधिक की आयु का कोई भी हिंदू व्यक्ति हित चिंतक बन सकता है जिससे विश्व हिंदू परिषद संगठन को बढ़ाया जा सके। डॉ अमित भार्गव ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर सासनी तथा गांव में जाकर हित चिंतक बनाए जा रहे हैं प्रखंड मंत्री डॉ विकास सिंह ने सभी हिंदू भाइयों से अपील की कि वह विश्व हिंदू परिषद संगठन मे शामिल होकर , हित चिंतक बने। इस कार्यक्रम में खंड उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंगल, अजय जैन, डॉ सुरेश चंद्र उपाध्याय, नरेश चंद वार्ष्णेय, विद्याभूषण गर्ग, वेद प्रकाश भार्गव, बनवारी लाल वर्मा , आदि कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

INPUT – Dev Prakash Dev