Visitors have accessed this post 869 times.

सिकंदराराऊ : स्थानीय टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया । जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह ने पुरस्कार वितरण कर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। शील्ड , स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
जीके प्रतियोगिता में ग्रुप ए से अनिकेत क्लास 5, लक्ष्य दीक्षित क्लास 4 एवं कृतिका उपाध्याय क्लास5 ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । आकृति कक्षा 4, सनी धनगर कक्षा 5 ने समान अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं नंदिनी कक्षा 5 ने द्बितीय स्थान एवं प्रवीन कुमार कक्षा5 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी से तोषिका पुण्ढीर , गौरी शर्मा, कशिश एवं रितु यादव ने क्रमशः प्रथम, द्बितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा समान अंक प्राप्त कर सक्षम चौहान, पल्लवी चौहान एवं श्रेष्ठ वर्मा ने प्रथम, द्बितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेष टॉप 10 में आने वाले सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस मौके पर संध्या जादोन, ब्रजेश शर्मा, खुशबू माहेश्वरी, ममता सिंह, अश्वनी वार्ष्णेय एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

vinay

यह भी देखें :-