Visitors have accessed this post 1189 times.
मुरसान : कस्बा मुरसान से अलीगढ़ जाने के लिए कई महीनों से रोडवेज बस का संचालन बन्द पड़ा हुआ था जिसके कारण मुरसान कस्बा व आसपास के गांव के लोग अलीगढ़ जाने के लिए काफी परेशान चल रहे थे । बस की समस्या को लेकर मुरसान क्षेत्र के गांव कमालपुर , तुरी , गंगाघड़ी , नगला अधोता, बगुली , विचपुरी , आदि गांव के सभ्रांत व्यक्ति इकट्ठा होकर अखिल भारतीय प्रधान संघ के अलीगढ़ मंडल प्रभारी चौधरी रवेन्द्र सिंह उर्फ चौबे भईया से मिले और मुरसान से अलीगढ़ बस चलवाने के लिए कहा । इस समस्या को चौधरी रवेन्द्र सिंह उर्फ चौबे भइया ने गम्भीरता से लिया । और अलीगढ़ एआरएम से फोन के माध्यम से बस की समस्या को अवगत कराया । एआरएम ने लोगो की समस्या को देखते हुए मुरसान वासियों के लिए बस सेवा शुरू कर दी । बस सेवा शरू हो जाने से क्षेत्रीय लोगो ने अखिल भारतीय प्रधान संघ के अलीगढ़ मंडल प्रभारी चौधरी रवेन्द्र सिंह उर्फ चौबे भइया का आभार प्रकट किया ।
![]()
यह भी देखें :-









