Visitors have accessed this post 611 times.

सिकंदराराऊ : राजवीर सिंह राघव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कल्याणं करोति मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में किए गए मोतियाबिंद ऑपरेशन के पश्चात नेत्र रोगियों को देखरेख एवं रखरखाव से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश राज आयुर्वेदिक परिसर में डॉक्टरों की टीम द्वारा दिए गए। राजवीर सिंह राघव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में नेत्र रोगियों के ऑपरेशन किए गए हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र राघव , सोनू चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, धर्मेंद्र राघव, दलवीर सिंह चौहान, ओमप्रकाश सिंह चौहान, संतोष परमार , डॉ अनिल माहेश्वरी , डॉ सुमित, डॉ आरके वर्मा ,डॉ पुष्पेंद्र जादौन, कुमारेश चौहान, निर्वेश परमार, अवधेश राघव आदि मौजूद रहे ।

vinay