Visitors have accessed this post 701 times.
सिकंदराराऊ : भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा का दिल्ली नगर निगम चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार करके वापस लौटने पर फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उनको पार्टी द्वारा दिल्ली नगर निगम में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सोंपी गई थी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करने जा रही है । दिल्ली की जनता में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह और विश्वास है।
इस अवसर पर आरती त्रिवेदी, मीरा माहेश्वरी, शशिवाला वार्ष्णेय, यशोदा वार्ष्णेय, राधा गुप्ता, सुशीला चौहान, रेखा वार्ष्णेय, मीना महेश्वरी, मीना कुशवाहा, रजनी राजोरिया आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी देखें :-









