Visitors have accessed this post 148 times.

आज परसट्टा बाजार कांग्रेस कार्यालय पर शहर के प्रमुख समाजसेवी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जनप्रिय स्वर्गीय श्री कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय नेताजी की 21वीं पुण्य स्मृति पर सद्भाव संदेश दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी बहन भावना दीदी ने की कार्यक्रम का संचालन ब्रज कला केंद्र के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशु कवि अनिल बोहरे ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काका स्मारक समिति के संरक्षक डॉ एस सी शर्मा पूर्व प्राचार्य मानव कल्याण संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल वार्ष्णेय अपना घर आश्रम के संस्थापक मदनलाल वार्ष्णेय 12 सैनी महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी राजीव आंधीबाल थे कार्यक्रम में स्वर्गीय कृष्ण गोपाल नेता जी स्मृति सम्मान से अपना घर आश्रम के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता को शॉल उड़ाकर प्रशस्ति पत्र देकर उनके पुत्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं उपस्थित मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया ब्रज कला केंद्र राष्ट्रीय कवि संगम एवं संस्कार भारती ब्रज कला केंद्र की ओर से वाणी पुत्रों ने काव्य के माध्यम से स्वर्गीय नेताजी को नमन किया कभी रोशन लाल वर्मा ने मां शारदा को नमन करते हुए अपने काव्य के माध्यम से नेताजी के कार्यों पर पाठ किया उसके उपरांत उपस्थित समाजसेवी जनों ने नेताजी के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया स्वर्गीय कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पंडित ऋषि कुमार कौशिक एन पी पिप्पल अविनाश चंद्र पचौरी सत्यप्रकाश रंगीला बृजमोहन शर्मा कासिम कुरेशी जितेंद्र गौतम एडवोकेट ने नेताजी को समाज और पार्टी के प्रति कर्म योगी बताते हुए कहा कि जहां नेता जी कांग्रेस के रंग में रंगे हुए थे वही सामाजिक और साहित्यिक सेवाओं के प्रति समर्पित एवं धर्म सेवा में भी अग्रदूत थे परायो को अपना बनाने की क्षमता रखने वाले कुशल राजनीतिज्ञ तथा संघर्षशील जुझारू नेता बताया और उन्हीं के पद चिन्हों पर आज उनके पुत्र चंद्रगुप्त विक्रमादित्य कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ तमाम साहित्यिक सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से सेवा कार्य में लगे हुए हैं यह उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों का ही परिणाम है श्याम बाबू चिंतन में काव्य पाठ करते हुए कहा मानव जो समाज के काम आता है जुबा पर याद उसका नाम आता है प्रदीप पंडित ने कहा नेताजी के काम याद आते हैं उनके जाने के बाद चंद्रगुप्त उनका संस्मरण कराते हैं संचालन करते हुए आशु कवि अनिल बोहरे ने कहा मर कर मरते नहीं अमर वह हो जाते हैं नेता जी जैसे समाजसेवी समाज सेवा कर जाते हैं तभी तो जाने के बाद लोग उन्हें याद कर पाते हैं कार्यक्रम में बीना गुप्ता एडवोकेट डॉ कपिल शर्मा मिथिलेश देवी आमना बेगम गिरिराज सिंह गहलोत एमपी गौतम हरि शंकर वर्मा बीके सुमित मनोज अग्निहोत्री बाबा देवी सिंह निडर कपिल नरूला संतोष उपाध्याय नवल नरूला अनुज कुमार हरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे अंत में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने प्रकट किया |

INPUT-BUERO REPORT

यह भी देखें :-