Visitors have accessed this post 671 times.

24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी मिश्रा गुट के 50 वर्ष पूरे होने पर संगठन द्वारा पूरे वर्ष स्वर्ण जयंती मनाई गईजिसके तहत प्रत्येक जिले के तहसील स्तर तक दीपोत्सव कार्यक्रम करके स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह का शुभारंभ हुआ इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हाथरस इकाई द्वारा घंटाघर पर दीपोत्सव कर व्यापार मंडल जिंदाबाद के नारों के साथ संगठन के 50 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी गई आपको बता दें श्याम बिहारी मिश्रा ने अपने संगठन की स्थापना मां गंगा के पवित्र तट काशी में 24 दिसंबर 1973 को की थी श्याम बिहारी मिश्रा गुट के 50 वर्ष पूरे होने पर वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया |

INPUT- BUERO REPORT

यह भी देखें :-