Visitors have accessed this post 205 times.

सिकंदराराऊ : शहर में दि ग्लोबल इण्डिया शिक्षा समिति द्वारा संचालित ग्लोबल कम्प्यूटर इंस्टीटयूट पर तुलसी प्रतियोगिता का आयोजन संस्था सचिव अवनीश यादव व इंस्टीटयूट संचालिका अर्चना यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमर सिंह यादव उपस्थित रहे। एवं अध्यक्षता भूपेंद्र प्रताप सिंह ने की।
संस्था सचिव अवनीश यादव ने बताया कि 25 दिसम्बर को भारतीय संस्कृति के अनुसार इस पावन पर्व को संस्था द्वारा कई वर्षों से तुलसी दिवस के रूप में मनाया जाता है एवं प्रतियोगिया में भाग लने वाले सभी विद्यार्थियों को संस्था द्वारा तुलसी प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र वितरण किये जाते हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अमर सिंह यादव ने बताया की तुलसी हमारी माता हैं। जिस घर में तुलसी की पूजा की जाती है उस घर में देवता निवास करते हैं। तुलसी की पत्तियां हमारे लिए औषधि का कार्य करती हैं इसीलिये हमें अपने घर में तुलसी अवश्य लगानी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भूपेंद्र प्रताप सिंह ने भी तुलसी दिवस पर विद्यार्थियों को तुलसी के अनेकों लाभ बताये।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने भी भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए तुलसी दिवस पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। एवं तुलसी के चित्र भी बनाये।
प्रतियोगिता में मनीषा, प्रगति,मुस्कान, रीतु, सुरभी, उरूज, अंजली, शिवानी, वर्षा, निकिता, डॉली, सुनैना, मिना, रितिका, तनुवर्षा, रितिका महेश्वरी, नेहा, चांदनी, मधु, आकांछा, रिया, प्रीती, दिव्यांशी आदि ने भाग लिया।

vinay

यह भी देखें :-