Visitors have accessed this post 1136 times.

सिकंदराराऊ : निकाय चुनाव को लेकर सभासद पद पर चुनाव लडने वाले संभावित प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने वार्ड में जाकर वहां पानी व सफाई व्यवस्था आदि कार्य करा कर वार्ड के मतदाताओं पर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। लेकिन हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा ओबीसी आरक्षण को लेकर लगातार सुनवाई के दौरान तारीखों को आगे बढ़ाने का ऐलान करने को लेकर अध्यक्ष पद के तथा सभासद पद के प्रत्याशियों में मायूसी दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद सभासद पद के लिए अनेक युवाओं द्वारा अपनी-अपनी दावेदारी की जा रही है। जिसको लेकर वार्ड के मतदाताओं को लुभाने के लिए संभावित प्रत्याशियों द्वारा मोहल्ले की मूलभूत समस्याओं को ठीक कराया जा रहा है। इसी के चलते हुरमतगंज वार्ड नं 18 धोबी वाली गली में युवा समाजसेवी व संभावित प्रत्याशी फैजान भारती द्वारा वहां के लोगों की समस्याओं बिजली, पानी व सफाई आदि का अधिकारियों से वार्ता करके निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन ओबीसी आरक्षण को लेकर लखनऊ बेंच द्वारा लगातार सुनवाई के दौरान फैसला को आगे बढाये जाने के चलते अध्यक्ष तथा सभासद पद के संभावित प्रत्याशियों के चेहरों पर मायूसी दिखाई दे रही है |

vinay

यह भी देखें :-