Visitors have accessed this post 958 times.
पुरदिलनगर : कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला जलेसरी गेट में नववर्ष 2023 के उपलक्ष्य में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व चेयरमैन हर्षकान्त कुशवाहा ने भारतरत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर और तथागत भगवान गौतम बुद्ध को पुष्प अर्पित करके व शीश झुका कर एवं फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी मेधावी बच्चों का पुरस्कार देकर सम्मान किया । स्थानीय लोगों द्वारा श्री कुशवाहा का इस मौके पर फूल मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके जोरदार स्वागत किया गया ।
इस मौके पर एल. पी निर्मल ( तिहाड़ जेल जेलर ) , जितेंद्र चौधरी , प्रवीन गौतम , बिलियम मेंबर , मोहन सिंह ,महावीर सिंह , योगेश भास्कर , सुभाष ठेकेदार , श्याम सभासद , अर्चन कुमार , सचिन कुमार , अतुल कुमार , छोटू , चन्द्र कान्त कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे ।
![]()
यह भी देखें :-









