Visitors have accessed this post 127 times.

पुरदिलनगर : कस्बा पुरदिलनगर में भाजपा नेता सुरेश चन्द्र आर्य के कैम्प कार्यालय पर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार के मुख्यमंत्री जननायक कर्पुरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी।कर्पूरी ठाकुर के छवि चित्र पर माल्यापर्ण कर उनको याद किया गया।
भाजपा नेता सुरेश चन्द्र आर्य ने कहा कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री और दूसरे उप मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की सादगी की खूब चर्चा होती है। उनकी सादगी के चर्चे पूरे देश में मशहूर थे। आजादी के बाद एक बार भी विधायक, विधान पार्षद बनकर लोग करोड़ों के मालिक हो जाते हैं। शहरों में उनके आवास बन जाते हैं। लेकिन, कर्पूरी ठाकुर उन तमाम लोगों से अलग थे। उन्होंने समाजवाद को अपने जीवन में उतारा। जीवन पर्यंत राजनीति के उच्च मापदंड को बनाकर रखा। जिसमें, ईमानदारी और जनता के प्रति जवाबदेही को स्वीकार किया। उनकी सादगी ऐसी थी कि अपने गांव के घर को उन्होंने कभी भी नहीं बनवाया।
इस अवसर पर सुरेश चन्द्र आर्य, सुनील गुप्ता, बंटी आर्य, सचिन दीक्षित, अनिरुद्ध व्यणी, विष्णु शर्मा, अवनेश आर्य, नरेन्द्र आर्य, प्रमोद भगतजी, अजेन्द्र आर्य, सुधांशु आर्य, डॉ दीपक वर्मा, कृष्कान्त आर्य, जयंत आर्य, बॉबी कुशवाहा, सुरेश डीलर, सुमित सविता, राहुल सविता, मीशु राजौरिया, विनोद सविता , नेत्रपाल सविता, रामकुमार, भोला आदि लोग मौजूद रहे ।

vinay

यह भी देखें :-