Visitors have accessed this post 841 times.

चौपाल में खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुनने के उपरांत उनको आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी आप लोगों की शिकायत हैं उनको विकास विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों के माध्यम से दूर कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं है उसके लिए मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता करके यहां चिकित्सक तथा अन्य स्टाफ की भी तैनाती कराई जाएगी हालांकि उन्होंने बताया कि इस समय चिकित्सकों की संख्या कम होने के कारण यहां तैनाती नहीं हो पा रही है लेकिन दूरस्थ इलाका होने के कारण हुए इस बात को सीएमओ के सामने रखेंगे। अन्य आई विभिन्न शिकायतों को भी संबंधित अधिकारियों के सामने रखकर उनका तत्काल निस्तारण करने की बात कही।
चौपाल में मुख्य रूप से एडीओ आईएसबी संजीव रावत,एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम, एडीओ समाज कल्याण महिपाल सिंह, प्रधान रनवीर सिंह, सचिव सुजाता झा, रविंद्र जुरेल, सोनू आर्या डा. प्रेमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी देखें :-