Visitors have accessed this post 777 times.

सिकंदराराऊ : पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा आगामी त्यौहार होली व शब-ए-बारात को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सिकन्द्राराऊ, नौरंगाबाद पूर्वी, नौरंगाबाद पश्चिमी, गौसगंज, बस अड्डा, तहसील रोड एवं कस्बा पुरदिलनगर आदि संवेदनशील स्थानों, जुलूस निकलने वाले मार्गों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर त्यौहारों को सकुशल, शान्ति पूर्वक मनाने एवं त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन, पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई । फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ डॉ आनन्द कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ अशोक कुमार आदि अधिकारी, पी.ए.सी. बल एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें।

vinay

यह भी देखें :-